चूरू में एबीवीपी के अभ्यास वर्ग का आयोजन, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

भास्कर संवाददाता | चूरू दादू भवन में एबीवीपी के झुंझुनूं विभाग का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग संयोजक लक्ष्मण प्रजापत ने बताया कि बुधवार को हुए दूसरे सत्र में अभाविप लक्ष्य व आदर्श विषय पर चर्चा की गई तथा प्रांत, विभाग व जिले के लक्ष्यों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा इस दौरान आदर्श इकाई, संगठनात्मक रचना, संपर्क स्थान, विस्तार केंद्र, सदस्यता, कार्यकारिणी गठन, कार्यकारिणी में दायित्व, बैठक, बैठक का कर्म, आंदोलन, कार्यालय, कोष आदि मुद्दों पर भी चर्चा हुई। तीसरे सत्र में विभाग प्रमुख प्रमेंद्र कुल्हार ने विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति के बारे में बताया। जिला संयोजक कुलदीप जागावत ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री राजकुमार मीणा, जिला संगठन मंत्री मुकेश यादव, जिला सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक सैन आदि मौजूद थे। संचालन कार्यक्रम प्रमुख नीरज चौधरी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *