मुरैना । प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने समस्त नगरीय निकायों में 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। पीओ डूडा सुश्री मेघा तिवारी ने बताया 19 दिसंबर को नगर निगम मुरैना के डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड, महावीर वार्ड, जौरा नगर पंचायत में सुभाष वार्ड, बानमौर नगर पंचायत में आजाद वार्ड, कैलारस नगर पंचायत में अलोपी शंकर वार्ड, नगरपालिका सबलगढ़ में आजाद वार्ड, नगरपालिका पोरसा में भगत सिंह वार्ड, नगरपालिका अंबाह में तिलक वार्ड और नगर पंचायत झुण्डपुरा में सुभाष वार्ड में कैंप आयोजित किए जाएंगे।


