खरगोन | शहर के उमरखली रोड स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में एआईसीटीई नियमों के पालन में संस्था के प्रथम वर्ष छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने बताया इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य है कि नवनामांकित छात्र-छात्राएं कॉलेज के वातावरण में सहज महसूस कर सके और बिना तनाव के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सके। पहले दिन कॉलेज में संचालित विभिन्न शैक्षणिक, अशैक्षणिक गतिविधियों, सुविधाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों, उच्च अध्ययन की जानकारी देना, दूसरे दिन स्टोर्स के कार्यों, नियमों, प्रक्रिया व कार्यरत स्टाफ की जानकारी व परिचय, छात्रवृत्ति, नियमों, प्रक्रियाओं, लेखा, परीक्षा व उसके कुप्रभाव, संस्था में अनुशासन जैसे विषयों पर विभाग अध्यक्ष रणजीत रावत, विभाग अध्यक्ष दीपक पाटीदार, स्मिता परसाई, क्षमता मंडलोई द्वारा जानकारियां दी गई।


