श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, 21 को भंडारा

भूलगांव | ग्राम नलवा-दसोड़ा मार्ग स्थित प्राचीन छिमरीखेड़ा हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। चौथे दिन बुधवार को धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। आसपास के गांव के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। कथावाचक पं. दिनेश शर्मा ने कहा- कोई धर्म का अच्छा काम करें तो टांग नहीं अड़ाना चाहिए। बहू को सास-ससुर की सेवा करना चाहिए। सास-ससुर भी बहू को बेटी की तरह माने। सभी श्रद्धालु माता-पिता की खूब सेवा करें। ग्रामीणों ने बताया कथा 21 दिसंबर तक चलेगी। अंतिम दिन महाप्रसादी भंडारे का आयोजन होगा। अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *