गृहमंत्री ने बाबा साहब का किया है अपमान:रघुवंशी

भास्कर संवाददाता| विदिशा लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने प्रथम कानून मंत्री और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का घोर अपमान किया है, जिसे देश और कांग्रेस पार्टी कभी नहीं भूल पाएगी। यह बात कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोह रघुवंशी ने कही। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल अहमदपुर चौराहा पर कांग्रेसियों और अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों ने धरना प्रदर्शन कर अमित शाह से माफी मांगने की बात कही । मोहित रघुवंशी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जातियों, जनजातियों का ही नहीं, बल्कि जानबूझकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के महापुरुषों का अपमान भी करती है । भाजपा लोकसभा जैसे पवित्र मंदिर में भी डॉ अंबेडकर के अपमान से नहीं चूक रही है । जल्द माफी नहीं मांगने पर पूरे जिले में अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । कांग्रेस नेता व पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुभाष बोहत ने कहा कि भारत के संविधान और महापुरुषों का अपमान करके दलित आदिवासियों पर भाजपा घोषित अत्याचार कर रही है । जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा उन महापुरुषों को सार्वजनिक रूप से अपमानित करती है और उन्हीं के नाम से वोट मांगती है।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए आशीष माहेश्वरी नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *