विदिशा| राज्य शिक्षा केंद्र पांचवीं-आठवीं वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके तहत यह परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। पांचवीं की परीक्षा 1 मार्च तक और आठवीं की परीक्षा 5 मार्च तक चलेगी। परीक्षा का समय 2 से 4.30 बजे तक रहेगा। इस तरह परीक्षा अवधि ढाई घंटे रहेगी। विभाग ने सभी संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।


