फिर आउटकम बजट पेश करेगी सरकार, 13 विभाग रहेंगे शामिल

राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी आउटकम बजट पेश करेगी। इसमें 13 विभाग रहेंगे। योजना विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा ने बुधवार को इन सभी विभागों के नोडल और सह नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चालू वित्तीय के दौरान इन विभागों के घोषणाओं के कामों की प्रगति की जानकारी ली गई। कहा गया कि 15 फरवरी तक हर हाल में अपनी प्रगति रिपोर्ट योजना विभाग को सौंप दें। इन विभागों का रहेगा आउटकम बजट: पथ निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, वन एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा, कल्याण, पंचायती राज एवं ग्रामीण कार्य विभाग का आउटकम बजट पेश होगा। क्या है आउटकम बजट: यह एक तरह से उन विभागों का रिजल्ट ओरिएंटेड बजट है। कितनी राशि खर्च हुई-क्या उपलब्धि है। इस बार क्या हुआ, आगे सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जिस मद में राशि खर्च की जा रही है, उसका परिणाम क्या होगा। बजट खर्च का आउटपुट क्या रहा और आउटकम क्या निकला। जैसे पेयजल या बिजली पहुंचाने के इतनी राशि खर्च कर लाइन तैयार हुआ। यह आउटपुट हुआ। लेकिन, उस पाइप लाइन से कितने लोगों को पीने का शुद्ध पानी और मिल रहा है, यह आउटकम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *