टोरी में ओवरब्रिज के लिए अनोखा प्रदर्शन:किसानों ने खुद को आधा जमीन में गाड़ा, 3 साल से नहीं शुरू हुआ निर्माण

झारखंड के लातेहार में टोरी-चंदवा मार्ग पर रोड ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन जारी है। कामता पंचायत समिति सदस्य अयूब खान के नेतृत्व में किसानों ने खुद को आधा जमीन में गाड़कर विरोध जताया है। अयूब खान ने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने अप्रैल 2021 में किया था। करीब 4 साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंस जाती है एंबुलेंस फाटक बंद होने पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस के फंसने से मरीजों की मौत भी हो चुकी है। छात्र समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते और कर्मचारियों को ऑफिस जाने में देरी होती है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एनएच विभाग की लापरवाही से यह काम रुका हुआ है। ओवरब्रिज के लिए सात बार टेंडर निकाला जा चुका है। बजट आवंटन के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। स्टेशन के पश्चिम में फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी पिछले 4 महीने से बंद है। किसानों ने अन्य मांगें भी रखी हैं। उनका कहना है कि लातेहार ई-भूमि निबंधन कार्यालय में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन हो रहा है और एसटी जमीन की अवैध बिक्री की जा रही है। साथ ही पंचायत सचिवालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोग परेशान हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *