फाल्गुन एकादशी पर रामगढ़ में निकली भव्य श्याम ध्वजा यात्रा:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निशान लेकर किया नगर भ्रमण, श्याम मंदिर में किया अर्पण

रामगढ़ में फाल्गुन सुदी एकादशी के पावन अवसर पर श्रीश्याम निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा आज 10 मार्च को सुबह 7:30 बजे शहर के गोलपार स्थित पुरनी मंडप के मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई। यात्रा में पूरे जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं और पुरुष श्रीश्याम की भक्ति में लीन होकर अपने हाथों में निशान लेकर नगर भ्रमण करते हुए नेहरू रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर रामगढ़ धाम पहुंचे। श्याम मंदिर के कारण भक्तों में विशेष उत्साह सभी भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं के साथ निशान को बाबा श्रीश्याम को अर्पण किया। रामगढ़ में हाल ही में निर्मित श्याम मंदिर के कारण भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। इस निशान यात्रा की सफलता के लिए श्रीश्याम प्रेमियों ने पिछले कई दिनों से बैठकें कर तैयारियां की थीं। यात्रा गाजे-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मनीष अग्रवाल, बंटी मोदी, जय अग्रवाल, संतोष सिंह, विजय अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, श्याम शर्मा, धरमू अग्रवाल और राजेश अग्रवाल ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *