पाकुड़ में पत्नी पर लगा पति की हत्या का आरोप:ग्रामीणों का हंगामा, आरोपी समेत दो महिला हिरासत में

झारखंड के पाकुड़ जिले में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेजा गांव में हुई। यहां पत्नी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपने 30 वर्षीय पति बेमिसाल मरांडी की पिटाई कर दी। इसके बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बेमिसाल मरांडी दादपुर पंचायत के वार्ड सदस्य रसिक मरांडी के पुत्र के रूप में की गई। उसकी शादी ढाढ़ापड़ा की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। बेमिसाल कुछ दिन पहले ही बाहर से काम करके गांव लौटा था। गांव के बाहर बुलाकर पति की पिटाई करवा दी सोमवार को बेमिसाल अपनी पत्नी को, जो गांव के एक घर में रह रही थी, लेने गया था। इसके बाद पत्नी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर गांव के बाहर बुलाकर उसकी पिटाई करवा दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद घर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। आरोपी महिला समेत दो को बनाया बंधक घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी पत्नी और एक अन्य महिला को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए एक घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दोनों महिलाओं को छुड़ाया और हिरासत में ले लिया। एसआई अनंत साह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *