भास्कर न्यूज | लुधियाना सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा चाइल्ड विद स्पेशल नीड्स (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा है। बोर्ड द्वारा इस श्रेणी के स्टूडेंट्स को उनकी जरुरतों के मुताबिक परीक्षाओं के दौरान सुविधाएं मिल सकें इसके प्रयासों के तहत यह प्रक्रिया की जा रही है। जिसके तहत बच्चों की डिसएबिलिटी के अनुसार उनकी रजिस्ट्रेशन होगी जिससे कि एडमिट कार्ड पर उनकी डिसएबिलिटी के बारे में लिखना हो। द्वारा सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को 28 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा है। इसके लिए स्कूलों को परीक्षा संगम पोर्टल पर अपनी लॉगइन आईडी व पासवर्ड का इस्तेमाल कर हर सीडब्ल्यूएसएन स्टूडेंट की आईडी के आगे उन्हें मिलने वाली सुविधा की जानकारी होगी। अगर स्टूडेंट उसे अपनाना चाहते हैं तो एडमिट कार्ड पर जानकारी आएगी और एग्जामिनेशन सेंटर में उस मुताबिक प्रबंध होंगे। स्कूलों को आवेदन ऑनलाइन ही करने के लिए कहा गया है। यह स्पष्ट किया गया है कि जो आवेदन पहले ऑफलाइन भी भेजे गए हैं उन्हें भी स्कूलों को ऑनलाइन करना होगा। पोर्टल पर सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी के तहत पहले ही स्टूडेंट्स की लिस्ट है जिसे स्कूलों को अपने स्तर पर जांचने के बाद फाइनलाइज करना होगा। गौरतलब है कि बोर्ड द्वारा यह छूट पहले से दी जाती हैं। लेकिन स्टूडेंट्स और स्कूलों को भी जानकारी न होने के कारण वो इन सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। इसके तहत स्टूडेंट्स को परीक्षा में एक्सट्रा समय मिलने के साथ ही स्क्रीब या रीडर, बिना इंटरनेट की सुविधा वाला कंप्यूटर या लैपटॉप, बेसिक कैलकुलेटर की सुविधा भी दी जाती है। स्कूलों को हर स्टूडेंट की स्टेप अनुसार रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा गया है। जिससे कि बाद में किसी तरह की समस्या का सामना स्टूडेंट्स को न करना पड़े। स्टूडेंट्स व पेरेंट्स भी इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


