स्टोल से पाएं स्टाइलिश, अट्रैक्टिव और ट्रेंडी टच

भास्कर न्यूज। लुधियाना। सर्दियों के मौसम में स्टोल न केवल आपको ठंड से बचाने का काम करता है, बल्कि आपके लुक को भी स्टाइलिश बना देता है। यह एक ऐसी फैशन एसेसरी है जिसे आप अपनी आउटफिट्स के साथ अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। स्टोल को अपने गले के चारों ओर लपेटने से क्लासी लुक मिलता है, जबकि इसे ओपन स्टाइल में कंधे पर डालने से आपका लुक ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल नजर आता है। अगर आप वेस्टर्न आउटफिट पहन रही हैं, तो निटेड या वुलन स्टोल आपके लुक को एक ट्रेंडी टच दे सकता है। दूसरी ओर, साड़ी या सूट के साथ सिल्क या पेस्टल कलर का स्टोल आपके पहनावे को रिच और एलीगेंट बना सकता है। बेल्ट के साथ इसे कैरी करना आपको एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है। मौसम के हिसाब से आप अलग-अलग फैब्रिक के स्टोल चुन सकती हैं। ऊनी स्टोल ठंड के मौसम में परफेक्ट होते हैं, जबकि हल्के कॉटन या सिल्क स्टोल का उपयोग आप माइल्ड सर्दियों में कर सकती हैं। ब्राइट कलर के स्टोल डल आउटफिट्स को हाइलाइट करते हैं, जबकि न्यूट्रल टोन के स्टोल को आप किसी भी ड्रेस के साथ पेयर कर सकती हैं। आजकल मार्केट में एम्ब्रॉयडरी, प्रिंटेड और फर वाले स्टोल का चलन है। इन्हें सही तरीके से कैरी करके आप किसी भी इवेंट या कैजुअल आउटिंग में सबसे अलग नजर आ सकती हैं। इस सर्दी में स्टोल को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाएं और इसे स्टाइल करने के नए तरीकों के साथ अपने लुक को और भी खास बनाएं। {स्टोल के रंग और पैटर्न इसकी खूबसूरती और उपयोगिता को खास बनाते हैं। यह विभिन्न रंगों जैसे लाल, नीला, सफेद, गुलाबी, हरा, और पीच में उपलब्ध होते हैं, जो अलग-अलग मौकों पर पहनने के लिए उपयुक्त होते हैं। पारंपरिक डिज़ाइनों में फूलों के मोटिफ, जरी का काम, और बूटियां शामिल हैं, जबकि आधुनिक पैटर्न में ज्योमेट्रिक, एब्सट्रैक्ट और स्ट्राइप्स का चलन देखा जाता है। ब्लॉक प्रिंट, बंधेज और कढ़ाई वाले स्टोल विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। सर्दियों के लिए वुलन और पेस्टल शेड्स का चयन होता है। हर स्टाइल में ये एक क्लासिक एक्सेसरी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *