फरवरी में घरेलू वेज थाली की कीमत 1% घटी:टमाटर और LPG की कीमत घटने का असर; नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 6% महंगी

भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत फरवरी में (सालाना आधार पर) 1% घटकर 27.2 रुपए हो गई। पिछले साल फरवरी 2024 में वेज थाली की कीमत 27.5 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने जारी किए अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी। क्रिसिल ने अपनी ‘RRR:राइस रोटी रेट’ रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत जनवरी की तुलना में फरवरी में 5% घटी है। जनवरी में वेज थाली की कीमत 28.7 रुपए थी। नॉन-वेज थाली 6% महंगी वहीं नॉन-वेज थाली की कीमत फरवरी में सालाना आधार पर 6% बढ़कर 57.4 रुपए हो गई। पिछले साल फरवरी 2024 में नॉन वेज थाली की कीमत 54 रुपए थी। मंथली बेसिस पर यानी जनवरी की तुलना में फरवरी में नॉन-वेज थाली की कीमत 5% घटी है। जनवरी में नॉन-वेज थाली की कीमत 60.6 रुपए थी। 13 महीनों में इस तरह घटी-बढ़ी वेज और नॉन-वेज थाली की लागत नोट- आंकड़े रुपए में हैं। यह आंकड़े घर पर तैयार की गई प्रति थाली की लागत को दर्शाते हैं। यह थाली की रिटेल प्राइस नहीं है, जिसमें ओवरहेड कॉस्ट, स्टाफ एक्सपेंसेस और प्रॉफिट मार्जिन शामिल होता है। वेज थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल होता है। नॉन-वेज थाली में दाल की जगह चिकन शामिल किया गया है। फरवरी 2025 के लिए ब्रॉयलर यानी चिकन की कीमत अनुमानित हैं। सोर्स – क्रिसिल टमाटर-LPG की कीमत घटने से वेज थाली के दाम घटे क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, टमाटर और LPG के दाम घटने के चलते वेज थाली की कॉस्ट में कमी हुई है। सालाना आधार पर टमाटर की कीमतों में 28% की गिरावट आई है। वहीं LPG सिलेंडर 11% सस्ता हुआ है। वहीं सालाना आधार पर प्याज के दाम 11%, आलू का भाव 16% और वेजिटेबल ऑयल की कीमत 18% बढ़ी है। वेज थाली की कॉस्ट में आलू और टमाटर की 24% हिस्सेदारी होती है। चिकन के प्राइस बढ़ने से नॉन वेज थाली की कीमत बढ़ी​ वहीं नॉन वेज थाली की कीमत में ये तेजी ब्रॉयलर्स यानी चिकन के प्राइस में सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी के चलते आई है। नॉन-वेज थाली की लागत में ब्रॉयलर की 50% हिस्सेदारी होती है। ऐसे कैलकुलेट होती है थाली की एवरेज कॉस्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *