अबोहर में नहर में मिला शव:राहगीरों ने तैरता देख सूचना दी, सिर पर मिले चोट के निशान

अबोहर के गांव हरीपुरा के निकट पंजाबा माईनर नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है और वह मुस्लिम समुदाय का है। नर सेवा नारायण सेवा समिति को नहर में शव तैरने की सूचना मिली। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला, सोनू ग्रोवर और सोनू शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुईयां सरवर थाना पुलिस को सूचित किया और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक ने काली पैंट और सफेद चैकदार शर्ट पहनी हुई थी। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक से दो दिन पुराना है। मृतक के सिर पर गहरे कट का निशान मिला है। खुईयां पुलिस के राम सिंह ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या कुछ और। शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *