लुधियाना| आरजेपीएल लीग का 6वां संस्करण 25 जनवरी से 2 फरवरी तक जीआरडी अकादमी में आयोजित किया जाएगा। इस 9 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 टीमें और कुल 195 खिलाड़ी अपने हुनर प्रदर्शन करेंगे। यह टूर्नामेंट जैन एंड अग्रवाल सोसाइटी के तत्वावधान में, मैसेज रेशम निटवियर, आरके एंपोरियम और ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सोसायटी के प्रधान मनमोहन जैन और कोषाध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारी के तहत खिलाड़ियों की नीलामी 15 दिसंबर को फिरोजपुर रोड स्थित पाम कोर्ट में आयोजित की गई। नीलामी में प्रत्येक टीम को 1 लाख प्वाइंट्स दिए गए, जिनके जरिए 13-13 खिलाड़ियों की मजबूत टीम बनाई गई। टीमों के प्रमुख प्रायोजकों में सेलेकॉर एक्सपैंडिंग पॉसिबिलिटीज (मुख्य प्रायोजक), सुदर्शन फैब्रिक्स विशाल जैन (सह-प्रायोजक), फोमरा ग्रुप अरुण बवेजा (सीमा प्रायोजक), टाटा पावर सोलर रूफ्स (जर्सी प्रायोजक), मेटा सॉइलवर्स (नीलामी प्रायोजक), कैंबियम (स्थान प्रायोजक), मित्तल प्रिंटिंग (टॉस प्रायोजक), केएनएल (ट्रॉफी प्रायोजक), शिव नरेश (प्रसारण प्रायोजक), ध्रुव इलेक्ट्रॉनिक्स वी ऑरा (कैप प्रायोजक), आरआईपीएसएस (स्ट्रैटजिक टाइम आउट स्पॉन्सर) और मायो बाजार (फूड स्पॉन्सर) का अहम योगदान रहा। इस टूर्नामेंट में योजना का प्रमुख योगदान रेशम निटवियर, आरके एंपोरियम और ट्राइडेंट ग्रुप का रहा है, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने प्रयासों को समर्पित किया।


