लुधियाना| बाबा ईशर सिंह स्कूल के स्टूडेंट्स ने अखिल भारतीय चित्रकारी, हस्तलेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिता 2024-25 में अच्छा का प्रदर्शन किया। चित्रकारी श्रेणी में पीयू यादव, मोहम्मद अहद खान, माही, दियोत कौर, अशलीन और तनवीन ने कला रत्न पुरस्कार प्राप्त किया। जपसीदक कौर को उनकी सुंदर लिखावट के लिए कला श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि स्वाति यादव ने अपने निबंध-लेखन कौशल के लिए विद्या भूषण पुरस्कार अर्जित किया। स्कूल की उत्कृष्टता को आगे बढ़ाते हुए दुपिंदर को सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का पुरस्कार और रूपाली कटारिया को आदर्श प्रिंसिपल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


