लुधियाना |पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में दूसरी के छात्रों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए टैलेंट शो का आयोजन किया गया। शो को तीन वर्गों- नृत्य, गायन और अभिनय में वर्गीकृत किया गया था। स्टूडेंट्स ने भारतीय सिनेमा के पुराने प्रसिद्ध नृत्यों और पारंपरिक लोक गीतों पर मनमोहक प्रदर्शन किया। कलाकारों की ऊर्जा देखने योग्य थी, जिसने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्हें उनकी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और समग्र प्रदर्शन के आधार पर आंका गया। प्रिंसिपल डॉ. अनु वर्मा ने युवाओं द्वारा दिखाए गए उत्साह की सराहना की। उन्होंने इस तरह के सुंदर आयोजन के लिए प्रत्येक की सराहना की।


