लुधियाना। गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, गिल पार्क ने 1994-1998 बैच की सिल्वर जुबली रीयूनियन मनाई। प्रिंसिपल, डॉ. सहजपाल सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कॉलेज के प्रति पूर्व छात्रों के योगदान की सराहना की। इस कार्यक्रम में एनएसपीएस के निर्देशक इंद्रपाल सिंह, पूर्व प्रिंसिपल, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. एसबी सिंह, डॉ. हरकीरत कौर ग्रेवाल, पूर्व फैकल्टी सदस्य जे. प्रकाश, डॉ. बलजीत सिंह, प्रोफेसर गुलाब सिंह ग्रेवाल और जेनको एलुमनी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी इंजी. हरिंदर सिंह ढिल्लों भी विशेष तौर से शामिल हुए। संपूर्ण कार्यक्रम की योजना और पेशेवर मेजबानी डॉ. हरमीत सिंह मुखी मैकेनिकल इंजीनियरिंग, जो उसी बैच के पूर्व छात्र भी हैं द्वारा की गई। इस दौरान पूर्व छात्रों ने विशेष रूप से घोषणा की कि वे कॉलेज को अत्याधुनिक लैब विकसित करने के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में कुल लगभग 50 पूर्व छात्रों ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया।


