लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल न्यू सुभाष नगर बस्ती जोधेवाल में प्री-नर्सरी से 9वीं और 11वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए इंटर-क्लास और इंटर-हाउस एथलेटिक मीट का आयोजन किया। इसमें प्री-नर्सरी से 5वीं के लिए इंटर-क्लास प्रतियोगिताएं और छठी से 9वीं और 11वीं के लिए इंटर-हाउस प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्री-नर्सरी से 5वीं तक के छात्रों के लिए इंटर-क्लास मीट में बैलेंसिंग रेस, सैक रेस, हर्डल रेस और टग ऑफ वॉर जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। छठी से 9वीं और 11वीं तक के छात्रों के लिए, इंटर-हाउस मीट में 100, 200, 400 मीटर दौड़ और रोमांचक रिले रेस (4×100 मीटर) सहित कई इवेंट शामिल थे। ग्रीन लैंड श्रृंखला के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा व प्रिंसिपल डॉ. ज्योति सचदेव पुजारा ने छात्रों की सराहना की। एथलेटिक मीट के विजेताओं को सम्मानित किया गया।


