ससुरालियों से तंग युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

संगरूर | गांव ढंडोली खुर्द में ससुरालियों से दुखी युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मरने से पहले युवक के बयान दर्ज किए थे, उसी आधार पर उसकी प|ी समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। मृतक अमनजीत सिंह निवासी ढंडोली खुर्द ने बयान दर्ज कराए थे कि उसकी शादी 8 साल पहले बिंदर कौर निवासी गांव छाहड़ से हुई थी। पत्नी और ससुराल वाले उससे मारपीट करते थे। तंग आकर अमनजीत ने 8 दिसंबर को जहर खा लिया। उसे लुधियाना अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां पर 16 दिसंबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बिंदर कौर, राजी, राजी की पत्नी, भिंदा, भिंदे की पत्नी, लीला सिंह को नामजद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *