छत्तीसगढ़ में 12 साल बाद आई SI की नई बैच:सीएम साय ने 840 एसआई को दिए नियुक्ति पत्र, DGP बोले – वर्दी जिम्मेदारी है, रौब नहीं

छत्तीसगढ़ में 12 साल के लंबे इंतजार के बाद सब-इंस्पेक्टर संवर्ग की नई बैच आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में आयोजित कार्यक्रम में 840 चयनित एसआई को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने पुलिस बल को और अधिक सशक्त बनाने के सरकार के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और शांति बनाए रखना भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों से कहा कि वे अपनी वर्दी का सम्मान करें और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। गृहमंत्री ने पुराने दिनों का याद किया उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस बल के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वर्दी केवल अधिकार नहीं, बल्कि सेवा का प्रतीक है। उन्होंने नतीजे जारी करने के लिए एसआई अभ्यर्थियों के पुराने प्रदर्शनों को भी याद किया। जब वे उनके निवास के सामने 2-3 घंटे बैठे रहे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश थे कि एसआई भर्ती में कोई रुकावट ना आए। विजय शर्मा ने कहा कि विष्णु सरकार जीरो टॉलरेंस वाली सरकार है और भर्ती में पूरी पारदर्शिता रखी गई है। DGP बोले – वर्दी रौब के लिए नहीं, जिम्मेदारी के लिए है पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने नव नियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्दी पहनना केवल शक्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी का दायित्व भी है। उन्होंने अधिकारियों से अनुशासन, ईमानदारी और जनता के प्रति संवेदनशील बने रहने की अपील की। 4 नए महिला थानों का उद्घाटन इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जशपुर, रायगढ़, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में नए महिला थानों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये थाने महिलाओं को अधिक सुरक्षित माहौल और त्वरित न्याय दिलाने में मदद करेंगे। तकनीकी उन्नयन और आधुनिक प्रशिक्षण पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुलिस बल को आधुनिक बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम कर रही है। इनमें तकनीकी उन्नयन, अत्याधुनिक हथियारों और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शामिल किया जाएगा, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता और बढ़ेगी। कार्यक्रम में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *