भास्कर न्यूज | लुधियाना डैजलिंग किट्टी ग्रुप की तरफ से होली का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां बांटी। कार्यक्रम की होस्ट गुरमीत वालिया ने बताया कि सभी ने मिलकर पारंपरिक अंदाज में होली खेली और इस खास मौके का आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक और गुलाल से हुई, जिससे होली के पारंपरिक रंग बिखरे। इसके बाद सभी ने मिलकर गुजिया और अन्य पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। मेंबर्स के लिए खासतौर पर तंबोला और कई रोचक वन मिनट गेम्स रखे गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गेम्स के दौरान हंसी-मजाक और मस्ती का माहौल बना रहा। इस दौरान ग्रुप की मेंबर्स ने रंगों के साथ डांस भी किया और फेस्टिवल का भरपूर आनंद लिया। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। किट्टी मेंबर्स ने कहा कि ऐसी पार्टीज एक साथ जोड़ने और खुशियां बांटने का जरिया होती हैं। यह मौका सभी के लिए खास रहा और सभी ने इसे यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।


