लुधियाना| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नव किरण वुमन वेलफेयर एसोसिएशन और बेलन ब्रिगेड ने नशे के खिलाफ महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करवाया। बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया कि पंजाब में अकाली और कांग्रेस की सरकार रहीं परंतुु नशे को खत्म करने में नाकाम रहीं। जब तक सरकार नशा खत्म करने के लिए सख्त नहीं होगी तब तक पंजाब से नशा खत्म नहीं होगा। इस अवसर पर महिलाओं ने नशे के खिलाफ, सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम पर अपने विचार रखें।


