भास्कर न्यूज | अमृतसर पर्यावरण संगठन वाटर वॉरियर पंजाब ने खेड़ा गांव पंचायत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। संगठन का आरोप है कि पंचायत अवैध रूप से सीवेज के पानी को पुराने कुएं में डाल रही है। इससे जलस्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। संगठन ने डीसी, वाटर सेनिटेशन विभाग और मंत्री हरदीप सिंह से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। वाटर वॉरियर पंजाब के प्रतिनिधि ने कहा कि यह निस्तारण पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। संगठन ने गांव के तालाब निधि के उपयोग की भी जांच की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने भी इस पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कदम उठाने की अपील की है।


