सर्वाइकल कैंसर पर जागरुकता और मुफ्त स्क्रीनिंग कैंप

अमृतसर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ ने फोर्टिस अस्पताल और फुलकारी (डब्ल्यूओए) के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम और मुफ्त स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया। कार्यक्रम में डॉ. रुचिका और डॉ. प्रीति सिंह देव ने विशेषज्ञ वार्ताएं दीं। दोनों प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। फुलकारी डब्ल्यूओए की परोपकारी सलाहकार प्रियंका गोयल ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण और रोकथाम के उपायों पर जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *