एनसीडी कैंपेन में अमृतसर पंजाब में पहले स्थान पर : डीसी

अमृतसर | डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। डीसी ने बताया कि एनसीडी कैंपेन में अमृतसर पंजाब में पहले स्थान पर रहा। डीसी ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूलों में पीटी मीटिंग के दौरान बच्चों का हेल्थ चेकअप कराया जाए। पीटी मीटिंग के दिन स्कूलों में हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाएं। टीबी कैंपेन के सभी लक्ष्य समय पर पूरे किए जाएं। तंबाकू मुक्त गांवों की संख्या बढ़ाई जाए। ड्रग ब्रांच मेडिकल स्टोर्स की चेकिंग बढ़ाए। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भारती धवन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *