अमृतसर | मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने वार्ड-2 रणजीत विहार क्षेत्र का दौरा किया। मेयर ने लोगों की मुश्किलों को सुना और भरोसा दिलाया कि इलाके में जल्द ही विकास काम शुरू कराए जाएंगे। इस मौके पर पार्षद अमरजीत सिंह, हरबंस लाल, दलबीर सिंह बाजवा, निर्मल, मनदीप सिंह कुक्कू, गुरचरण व अन्य मौजूद रहे।


