घर में पार्षद पर हमला करने के आरोप में 4 पर केस

अमृतसर | थाना राजासांसी की पुलिस ने घर में दाखिल होकर पार्षद पर हमला करने के आरोप में 4 हमलावरों पर पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सन्नी, सुनील, बिट्टू और भूपी निवासी राजासांसी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में दियाल सिंह निवासी गांधी नगर ने बताया कि वह वार्ड नंबर-1 से पार्षद है। 8 मार्च की रात 11 बजे आरोपी उसके घर में दाखिल हो गए, जिसके बाद उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसके अलावा घर में तोड़फोड़ करके फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *