पत्नी से धोखाधड़ी के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पत्नी से धोखाधड़ी के मामले में हिस्ट्रीशीटर अनिल कुमार साहू पुत्र रमेश करण पंचोली को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मोती विहार कॉलोनी निवासी आरोपी गंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ पूर्व में 16 विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। आरोपी ने पत्नी के नाम पर संचालित दुकान और गोदाम का किराया हड़पने के साथ ही संपत्ति भी हड़पने का प्रयास किया। थाना प्रभारी अरविंद चारण के अनुसार पीड़िता चंद्रकला पंचोली ने दी शिकायत में पति व ससुर पर उसके नाम खरीदी संपत्ति पर बनी दुकानों व गोदाम के किराएदारों के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र व धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विवादित संपत्ति के संबंध में सब रजिस्ट्रार और एडीए से रिकॉर्ड प्राप्त किया गया है। विवादित संपत्ति पर किराएनामों की फोटो प्रतियां प्राप्त कर पत्रावली में शामिल किया जाएगा। अनुसंधान में सामने आया कि प्रकरण में आरोपी द्वारा अपनी पत्नी के नाम संपत्ति पर बनी दुकान व गोदाम को अपनी पत्नी की संपत्ति होना बताते हुए किराएदारों को किराए पर देकर किराया प्राप्त किया। इस बीच दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने पर महिला ने दुकान में गोदाम पर काबिज किराएदारों को किराया स्वयं को देने व लीगल नोटिस भेजा था। जिस पर आरोपी ने पत्नी के साथ धोखाधड़ी व षड्यंत्र करते हुए दुकान व गोदाम अपने पिता रमेश व स्वयं द्वारा क्रय भूखंड पर ही बनी होना बताकर किराएदारों के पक्ष में किरायानामा निष्पादित कर किराया प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *