कोटवारों ने कलेक्टर दर पर भुगतान करने के साथ 9 लंबित मांगों को पूरा करने सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज | रामचन्द्रपुर कोटवार संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर रामचन्द्रपुर नायाब तहसीलदार निशांत सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कोटवारों ने अपने 9 लंबित मांगों को पूरा करने का सामूहिक ज्ञापन सौंपा है। कोटवारों ने ज्ञापन में बताया है कि कोटवारों को नियमित करते हुए राजस्व विभाग में संविलियन किया जाए और अस्थायी नियुक्ति आदेश को स्थायी रूप से नियुक्ति व कोटवारों को जब तक नियमित नहीं किया जाता, तब तक कलेक्टर दर पर पर लगभग 15000 की भुगतान किया जाए। साथ ही ज्ञापन में बताया कि शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद कोटवारों से बेगारी करवाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ उचित दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही बताया कि कोटवारों के खिलाफ झूठी शिकायत कर कार्रवाई कर दूसरे व्यक्ति को कोटवार नियुक्ति का आदेश देने वाले व रिश्वत लेने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। कोटवारों के हित में पूर्व से शासन आदेश का कड़ाई से पालन करने का भी ज्ञापन में जिक्र है। वहीं शासन स्तर से प्रति 5 वर्ष में एक बार कोटवारों की प्रान्तीय स्तर पर सम्मेलन कराकर उनकी समस्याओं व मांगों से अवगत होकर समाधान करने की भी मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *