भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को सरकार में नेतृत्व का अवसर मिल रहा: जिलाध्यक्ष

बिजुरी | भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का बिजुरी मंडल में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद अतुल्य पैलेस में कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें नगरपालिका अध्यक्षा सहबिन पनिका और उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में जमीनी कार्यकर्ताओं को भी संगठन और सरकार में नेतृत्व का अवसर मिल रहा है। छोटे से गांव के कार्यकर्ता को जिले की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा केवल विकास को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है। 2003 के बाद प्रदेश और 2014 के बाद देश की दशा और दिशा बदल गई है। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने से हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। भाजपा कार्यशाला के बाद नगर विकास की विभिन्न योजनाओं के तहत 35 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने भूमिपूजन किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री गुंजन साहू, रिंकू शर्मा, मुकेश जैन, भूपेंद्र महरा, सतीश शर्मा, पुरुषोत्तम देवानी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *