पद्मश्री नेक चंद की पोती ने पीएम को लिखा पत्र:चंडीगढ़ रॉक गार्डन के संरक्षण की मांग, कहा-प्रशासन ने आधी रात में तोड़ी दीवार

चंडीगढ़ में पद्मश्री नेक चंद द्वारा बनाए गए ऐतिहासिक रॉक गार्डन की दीवार तोड़े जाने पर उनकी पोती प्रियंका सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। न्यूयॉर्क में रहने वाली प्रियंका ने इस पत्र के जरिए रॉक गार्डन की उपेक्षा और विनाश पर चिंता जताई है। उन्होंने इसे संरक्षित करने की गुहार लगाई है। प्रियंका ने लिखा कि वह केवल अपने परिवार की ओर से नहीं, बल्कि एक जागरूक नागरिक के रूप में भी यह पत्र लिख रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने चुपचाप रात के अंधेरे में रॉक गार्डन की दीवार तोड़ दी। साथ ही, दशकों पुराने पेड़ों को काटा जा रहा है, इस गार्डन की सब चीजों का आपस में जुड़ाव हैं। अपग्रेड करने के नाम पर तोड़ा उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि 2016 में प्रधानमंत्री मोदी जिस दरवाजे से फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को लेकर रॉक गार्डन में दाखिल हुए थे, उसे भी ‘अपग्रेड’ करने के नाम पर तोड़ दिया गया है। प्रियंका ने कहा कि नेक चंद ने 57 वर्षों तक इस कलाकृति को संजोया और इसने भारत के पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। ताजमहल के बाद रॉक गार्डन ताजमहल के बाद रॉक गार्डन भारत का दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला पर्यटन स्थल है। यहां हर साल करीब 15 लाख पर्यटक आते हैं, जिससे करोड़ों रुपए की आमदनी होती है। प्रियंका ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि इस धरोहर को नष्ट होने से बचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *