67वीं नेशनल चैम्पियनशिप में राजस्थान के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की। नई दिल्ली 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल सिविलियन चैम्पियनशिप की सीनियर और जूनियर वीमेन कैटेगरी में पूर्वी प्रताप कच्छावा ने गोल्ड जीते। सीनियर में शिखा ने ब्रॉन्ज और जूनियर में सिल्वर मेडल जीता। डेफ कैटेगरी में निहाल सिंह ने गोल्ड, वेदिका शर्मा ने सिल्वर और अनुयया प्रसाद ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भोपाल में 50 मीटर 3पी इवेंट में दीपेन्द्र सिंह शेखावत, अंशुल जांगिड़ और मानवेन्द्र सिंह की तिकड़ी ने गोल्ड अपने नाम किया। व्यक्तिगत फाइनल में दीपेन्द्र ने रजत पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन किया। राजस्थान राइफल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को बधाई दी।


