जयपुर एसीबी की टीम ने आज ऑपरेशन 40 प्लस के तहत जेडीए के अधीक्षण अभियंता अविनाश शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की हैं।
आज सुबह से ही एसीबी का सर्च शुरू हुआ, जो अभी भी जारी है। इस सर्च को एसीबी के एडिशनल एसपी ज्ञानप्रकाश नवल लीड कर रहे हैं। एसई अविनाश के जेडीए कार्यालय सहित जयपुर में कई ठिकानों पर सर्च किया जा रहा हैं। एसीबी की इंटेलीजेंस टीम की जांच में आरोपी के सरकारी सेवा में आने के बाद से अभी तक करीब 6.25 करोड़ रुपए की आय से अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित करना सामने आया हैं। जो कि मूल आय से करीब 253 प्रतिशत अधिक है। अविनाश शर्मा के जयपुर में गोपालपुरा मोड़, मानसरोवर, सांगानेर, पृथ्वीराज नगर , जगगतपुरा, प्रतापनगर, एवं रिंग रोड के आस पास 25 से अधिक कॉलोनियों में 50 से ज्यादा जमीन ली हुई हैं। वहीं करोड़ों रुपए लगाकर उस में निर्माण कराया गया हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने जयपुर विकास प्राधिकरण में रहने के दौरान भ्रष्टाचार करते हुए गृह निर्माण समितियों एवं बिल्डर्स को लाभ पहुंचाकर काफी कम दरों पर भूखण्ड लिये हैं। जिन की खरीद के समय भी कीमत करोड़ों में थी। जांच में टीम को यह भी पता चला है कि अविनाश शर्मा और उनके परिवार के लोगों के 7 बैंक खातों में 30 लाख रुपए हैं। अविनाश शर्मा की बेटियों की स्कूली शिक्षा, कोचिंग एवं उच्च शिक्षा मणिपाल यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में करीब 50 लाख रुपए देकर कराई गई हैं। अविनाश ने म्यूचुअल फण्ड में करीब 90 लाख रुपए का निवेश किया हुआ हैं। 25 लाख रुपए के वाहनों की जानकारी सामने आई हैंं। इन ठिकानों पर एसीबी की टीम कर रही है सर्च


