कला प्रदर्शनी में डॉ. कृष्णा ने लिया भाग

जयपुर | नमस्ते इंडिया इंटरनेशनल और दुबई इंटरनेशनल आर्ट सेंटर की ओर से सिटी पैलेस संग्रहालय उदयपुर के जानना महल में आयोजित 3 दिवसीय द इंटरनल नामक कला प्रदर्शनी में राजस्थान सचिवालय संघ के कला एव साहित्य मंत्री डॉ. नितिन के कृष्णा ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में दुबई व ईरान के कलाकारों ने हिस्सा लिया। नमस्ते इंडिया संस्था के अध्यक्ष सुधीर एस. सालूके ने बताया कि संस्था कुशल कलाकारों, डिजाइनरों व कला प्रेमियों का ग्रुप है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला प्रदर्शनियों का आयोजन करता है। इसमें महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के प्रबंधक न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, दुबई इंटरनेशनल आर्ट सेंटर की अध्यक्ष दियाली भल्ला, आर्ट एक्सप्रेस की अध्यक्ष बबीता हाड़ा सहित व देश- विदेश के कला प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *