बी-ब्लॉक में 2 रेस्टोरेंट में रेड कर 4 हुक्कों सहित 2 पकड़े

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने बी-ब्लॉक में 2 रेस्टोरेंट में रेड कर 4 हुक्का सहित 2 युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंदन और नीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस ग्राहकों में हुक्का सर्व किया जा रहा है। पुलिस ने फिर रेड करके कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *