10 पैसेंजर गाड़ियां रद्द, पांच ट्रेनें 2 से 3 घंटे लेट, स्टेशन पर भटकते रहे 4 हजार यात्री

भास्कर न्यूज | अमृतसर किसानों ने बुधवार को जिले में 9 जगह दोपहर 12 से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। इस दौरान अपडाउन की 10 पैसेंजर गाड़ियां रद्द रहीं जबकि 5 ट्रेनें 2 से 3 घंटे लेट गईं। इस कारण रेलवे स्टेशन पर करीब 4 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने मांगों को लेकर देवीदासपुरा, ब्यास, पंधेर कलां, कत्थू नंगल, रमदास, जहांगीर और झंडे के रेलवे ट्रैक जाम किए। लोकल चलने वाली अपडाउन की 10 ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को बसों और प्राइवेट टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। पठानकोट, तरनतारन और ब्यास जाने वाले यात्रियों को दो से तीन गुना किराया खर्च करना पड़ा। वहीं दूसरों राज्यों में जाने वाले यात्रियों को 5 से 6 घंटे तक ट्रेनों का इंतजार रेलवे स्टेशन पर करना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि रेलवे की ओर से सही जानकारी भी नहीं दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *