अमृतसर जेल में केतली में छिपाकर पहुंचाया जा रहा फोन:कर्मचारी के पास से 2 मोबाइल और चार्जर बरामद, गिरफ्तार

अमृतसर सेंट्रल जेल में एक कार्रवाई में अधिकारियों ने एक पेस्को कर्मचारी को मोबाइल फोन की तस्करी करते हुए पकड़ा है। जेल अधीक्षक हेमंत शर्मा के अनुसार, आरोपी जगदीप सिंह सुबह के समय चाय की केतली में मोबाइल छिपाकर जेल में प्रवेश कर रहा था। देउरी में तैनात कर्मचारियों ने जब जगदीप सिंह की तलाशी ली, तो केतली से 2 मोबाइल फोन और 2 चार्जर बरामद हुए। तलाशी टीम में सहायक अधीक्षक प्रभदयाल सिंह, हेड वार्डर हरजीत कुमार पेटी और कॉन्स्टेबल सुखविंदर सिंह शामिल थे। बरामद सामान को इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन, अमृतसर भेज दिया गया है। वहां आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब और जेल मंत्री के निर्देश पर जेल में सख्त तलाशी अभियान चल रहे हैं। साथ ही, जेल प्रहरियों में से आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान के लिए खुफिया तंत्र स्थापित किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *