भारतीय सेना भर्ती 2025-26:ऑनलाइन पंजीकरण 12 मार्च से 10 अप्रैल तक; 17½ से 21 वर्ष के युवा करें आवेदन

भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 मार्च 2025 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगा। यह भर्ती प्रक्रिया अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों के उन सभी पात्र अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी उम्र 17½ से 21 वर्ष के बीच है (जन्म तिथि 01 अक्टूबर 2004 से 01 अप्रैल 2008 के बीच होनी चाहिए)। उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वे अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) और अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (AVWMP – केवल महिला) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, धार्मिक शिक्षक, हवलदार (सर्वेयर स्वचालित मानचित्रकार), जेसीओ (कैटरिंग) और हवलदार शिक्षा जैसी नियमित श्रेणियों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। जानें भर्ती प्रक्रिया भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) होगा, जिसे इस बार पंजाबी सहित 13 भाषाओं में आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल रैली में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस बार रन टेस्ट का समय 6 मिनट 15 सेकंड कर दिया गया है, जिससे उम्मीदवारों को थोड़ी राहत मिलेगी। अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर तकनीकी श्रेणी के लिए टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा के दौरान ही होगा, जिसमें अंग्रेजी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड आवश्यक होगी। मोबाइल नंबर आधार से लिंक करना अनिवार्य सभी अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण से पहले अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कर लें और दिगी लॉकर खाता बना लें, ताकि आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने में कोई परेशानी न हो। इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर आवेदन कर तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, ताकि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *