मोगा में थार की टक्कर से 2 की मौत:स्कूटी पर जा रहे थे बुजुर्ग महिला और युवक, परिजनों का थाने के बाहर धरना

पंजाब के मोगा में एक तेज रफ्तार थार जीप ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसा कोट इसे खां जीरा रोड पर छाबड़ा पैलेस के पास हुआ। 9 मार्च की देर शाम को 60 वर्षीय गुरमेल कौर और 33 वर्षीय राजिंदर कुमार राजू एक्टिवा पर सवार थे। राजिंदर कुमार, गुरमेल कौर को कोट इसे खां से तलवंडी नौ बहार छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार थार जीप ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि थार का चालक एक फौजी था, जो अपनी फैमिली के साथ जा रहा था। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि मृतका की बेटी कुलदीप कौर के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *