फाजिल्का की ढाणी खरासवाली के नजदीक तीन वाहनों की टक्कर में एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई l तीन स्कूली छात्रों सहित 6 लोग घायल हुए है l जिनमें से दो छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया l इस हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला, उसकी बच्ची और पिता घायल हुए है। जानकारी के अनुसार जीप पर स्कूली छात्र समरबीर सिंह, दिवांशु और कौशिक सवार थे, जो गांव इस्लामवाला की और जा रहे थे l बाइक पर सवार सुखविंदर सिंह अपनी गर्भवती लड़की और पौती को गांव बन्नावाला छोड़ने जा रहे थे l वहीं कार में सवार पुलिस कर्मचारी केवल कृष्ण जा रहे थे l मलौट रोड पर ढाणी खरासवाली के नजदीक ओवरटेक करते समय तीनों वाहनो की टक्कर हो गई l लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी अन्य गाड़ी और एम्बुलेंस के जरिए घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया l हादसे में सभी लोग बुरी तरह से घायल हुए l पुलिस कर्मचारी केवल कृष्ण की मौत हो गई l जबकि तीन स्कूली छात्रों में से दिवांशु और समरबीर बुरी तरह से जख्मी हुए हैं l जिन्हें डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया है l कौशिक का इलाज जारी है l वहीं दूसरी तरफ बाइक सवार सुखविंदर सिंह और उसकी पोती की टांग टूट गई है l जबकि उसकी गर्भवती लड़की भी चोटिल हुई है l जिसे इलाज के लिए सरकारी सरकार में दाखिल करवाया गया है l पुलिस जांच के बाद कार्रवाई डॉक्टर अर्पित गुप्ता के अनुसार घायलों का उपचार किया जा रहा है और गंभीर हालत में आए मरीजों को रेफर कर दिया गया है l एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई है l मौके पर पहुंचे डीएसपी तरसेम मसीह का कहना है कि मामले में जांच की जाएगी उसके बाद किसकी गलती है यह पता चल पाएगा l उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही मृतक पुलिस कर्मचारी उनके साथ था l जिसके द्वारा फाजिल्का में पुलिस के सर्च आपरेशन दौरान ड्यूटी की जा रही थी l


