पेंड्रा नगर पालिका में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शरद गुप्ता ने कांग्रेस के पारस चौधरी को 6 वोटों के अंतर से पराजित किया। मतदान में शरद गुप्ता को 11 वोट प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पारस चौधरी को 5 वोट मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया। रुके हुए कामों को पूरा करने का वादा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शरद गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जीत जनता की जीत है। उन्होंने नगर के रुके हुए कार्यों को पूरा करने का वादा किया। साथ ही नगर के विकास को पहली प्राथमिकता बताया। भाजपा पर्यवेक्षक रजनीश सिंह ने इस जीत को जनता का समर्थन बताया। उन्होंने नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण पराजय की ओर इशारा किया।


