छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। बारहवीं की परीक्षा 1 मार्च से और दसवीं की परीक्षा 3 मार्च से चल रही है। कांकेर जिले में कुल 130 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को ध्यान में देखते हुए प्रशासन ने तेज आवास डीजे पर रोक लगाया था बावजूद इसके शहर में कई जगहों में फूल साउंड में गाने में बज रहे है जिस पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल ने बताया कि नकल रोकने के लिए 27 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। इनमें तीन जिला स्तर की टीमें शामिल हैं। सभी दलों को नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करना है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई डीईओ ने चेतावनी दी है कि उड़नदस्ता दल का कोई भी सदस्य बिना सूचना अनुपस्थित नहीं रह सकता। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेज आवाज डीजे पर रोक इसी बीच, कलेक्टर महादेव क्षीरसागर ने परीक्षाओं के मद्देनजर पूरे जिले में बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रोक लगा दी है। यह आदेश छत्तीसगढ़ कोलाहल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा-4 और 6 के तहत जारी किया गया है। हालांकि, प्रतिबंध के बावजूद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग जारी है और इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।


