रिम्स व डेंटल में 136 पदों पर सीनियर रेजिडेंट की होगी भर्ती

रिम्स में चिकित्सकों की कमी हो रही है। कई चिकित्सक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में रिम्स में सीनियर रेजिडेंट के जिम्मे भी मरीजों का अधिकतर भार होता है। रिम्स प्रबंधन ने एडहॉक बेसिस पर 89 दिनों के लिए सीनियर रेजिडेंट की बहाली का विज्ञापन जारी किया है। जिसके अनुसार, रिम्स के 41 और डेंटल के 5 विभागों के लिए सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति होनी है। प्रबंधन ने चिकित्सकों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए तिथि की घोषणा की है। 16 विभागों के लिए 19 मार्च, 12 विभागों के लिए 20 मार्च, 12 विभाग के लिए 21 मार्च व डेंटल के पांच विभाग के लिए 22 मार्च को वॉक-इन-इंटरव्यू होना है। बताते चलें कि सीनियर रेजिडेंट का कार्यकाल 3 साल का होता है, लेकिन यह 89 दिन के लिए होना था। जबकि हर तीसरे माह में 89 दिन के लिए एसआर के पद के लिए इंटरव्यू लेने की तैयारी है। इससे पूर्व में भी प्रबंधन ने 75 पदों पर एडहॉक बेसिस पर सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *