आपसी रंजिश में हुई थी मजदूर की हत्या:गिरिडीह पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक ही गांव के हैं सभी

गिरिडीह के पचंबा थाना पुलिस ने मजदूर उमेश दास हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के मानिकलालो गांव निवासी बसंत दास, सोमर दास और हरी लाल दास के रूप में हुई है। एसपी के अनुसार, हत्या का कारण आपसी रंजिश और साइकिल का लेनदेन था। तालाब के पास उसका शव मिला था घटना 4 मार्च की है। मृतक उमेश दास डुमरी थाना क्षेत्र के ससारखो गांव का रहने वाला था। वह मजदूरी के लिए पचंबा के मानिकलालो गांव आया था। उसी रात बुढ़वा तालाब के पास उसका शव मिला। मृतक के पास उसकी साइकिल भी पड़ी हुई थी। मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था थाना प्रभारी राजीव कुमार को जब सूचना मिली, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक के भाई राजदेव दास की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। एसपी ने मामले की जांच के लिए डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में इंस्पेक्टर मंटू कुमार, थाना प्रभारी राजीव कुमार, अवर निरीक्षक सोनू कुमार वर्मा, प्रशांत कुमार सिंह, आरक्षी अमरजीत सिंह और बाबूधन हांसदा को शामिल किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *