कुख्यात अपराधी रवि राम समेत 8 बदमाश गिरफ्तार:आदित्यपुर में अपराध की योजना बनाते पकड़े गए, दो पिस्टल और स्कॉर्पियो जब्त

आदित्यपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी रवि राम उर्फ छोटू राम और उसके सात साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी छोटू राम जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से अपराध की योजना बना रहा है। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मंगलवार को बताया कि आरोपी धीराजगंज इलाके में वारदात की तैयारी कर रहे थे। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई की। सात मोबाइल फोन भी जब्त किए गए पुलिस ने गोलू गुप्ता, छोटू राम, सुमित गोप, अंगद प्रमाणिक, रोहित महतो, सूरज महतो, अनीश कुमार शर्मा और राजू कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक स्कॉर्पियो, एक बुलेट बाइक और सात मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। एसपी के मुताबिक रवि राम उर्फ छोटू राम, गोलू गुप्ता, अंगद प्रमाणिक, सूरज महतो और राजू कुमार वर्मा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *