मानसा के माता सुंदरी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को महाराष्ट्र में कल्चर प्रोग्राम के दौरान शराब पिलाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। कुछ छात्राएं टीचर के बचाव में सामने आई हैं। छात्राओं का कहना है कि टीचर पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। वे भी उसी 15 छात्राओं के समूह में शामिल थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीचर ने किसी को भी शराब नहीं पिलाई। उनका आरोप है कि कुछ छात्राएं कुछ लोगों के बहकावे में आकर टीचर पर झूठे आरोप लगा रही हैं। दूसरी तरफ, आरोप लगाने वाली छात्राओं का दावा है कि टीचर उनके विरोध में छात्राओं को खड़ा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि टीचर ने उन्हें शराब परोसी थी। उनके पास अध्यापिका द्वारा धमकी देने का ऑडियो भी मौजूद है। छात्राओं ने प्रशासन से इस ऑडियो की जांच करने की मांग की है। अभी तक टीचर ने अपना पक्ष नहीं रखा है। हालांकि, उनका छात्राओं के साथ बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है। यह मामला तब सामने आया जब महाराष्ट्र से लौटने के बाद कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि अच्छी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें शराब पिलाई गई थी।


