पाली में चूड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लगी:2KM दूर तक दिखा धुआं, 5 फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचीं

पाली में जोधपुर रोड पर गुमटी के पास स्थित एक चूड़ी फैक्ट्री में मंगलवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं दो किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। सूचना पर 5 फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही। तब जाकर रात करीब सवा नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार, पाली शहर के जोधपुर रोड गुमटी के पास गौतम गुण विहार जैन मंदिर के सामने शाकीर खान की चूड़ी की फैक्ट्री है। वहां चुड़ियों के पाइप बनाने के काम आने वाला केमिकल भी रखा था। अज्ञात कारण से मंगलवार शाम को फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आसमान में कई फीट तक आग की लपटें उठ रही थी। ऐसे में और दमकलें मौके पर बुलाई गई। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए है। वहीं आगजनी की घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंचे।
आग बुझाने में लग गए सवा दो घंटे
आग बुझाने में करीब सवा दो घंटे का समय लगा। आग रात करीब सवा नौ बजे तक बुझाई जा सकी। आगजनी फैक्ट्री में रखे केमिकल, प्लास्टिक बुरादा और मशीनरी को नुकसान हुआ। ​​​​​अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत, पारस गहलोत, कमलेश जोगावत, अशोक पालीवाल, राहुल, कमलकिशोर, डिम्पल, आशीष, पवन, भंवरलाल, चंद्रा राम, रमेश, महेन्द्र, सत्यनारायण सहित कई जने आग बुझाने में जुटै रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *