अमृतसर | निगम कमिश्नर के निर्देश पर 31 मार्च तक सभी 5 जोनों में प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को अभियान चलाकर 16,83,422 रुपए का कलेक्शन किया गया। जिसमें नॉर्थ से 6,02730 रुपए, सेंट्रल से 6,29,045 रुपए, ईस्ट से 2,37,967 रुपए, साउथ से 46,115 रुपए और वेस्ट हलका से 1,67,565 रुपए की रिकवरी हो सकी। अभियान का फायदा देखने को कुछ इस तरह से मिल रहा कि बकाएदार खुद ही चेक काटकर अफसरों को सौंप रहे हैं।


