अमृतसर|श्री राम बाला जी धाम राज एवेन्यू घनूपुर काले छेहरटा जगतगुरु स्वामी अशनील जी महाराज ने ठाकुर द्वारे मंदिर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले अपराधियों का पता लगाने व एक को ढेर करने पर सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर व पुलिस टीम को सम्मानित किया। कर्मचारी कल्याण संघ (स्वास्थ्य विभाग) के सूबा प्रेसीडेंट आचार्य गुरुमीत (सुपरिंटेंडेंट) सिविल अस्पताल दीपक शर्मा ने कहा कि गुरुनगरी की पुलिस के बहादुरी की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सीपी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर समाज सेवी एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।


